-महावीर सांगलीकर
Numerologist, Graphologist
91 8149 703595
अगर आप नयी टू व्हीलर या फोर व्हीलर खरीदने जा रहें हैं, तो उसके लिए अंकशास्त्र के अनुसार कौन से नंबर्स आपके लिए लकी साबीत होंगे? इसके कुछ आसान नियम हैं.
आपके बेसिक लकी नंबर्स आपका मूलांक और भाग्यांक हैं. (अपना मूलांक और भाग्यांक कैसे निकाले यह जानने के लिए https://goo.gl/CYqkfb इस लिंक पर क्लिक कीजिये). मान ले कि आपका मूलांक 1 है और भाग्यांक 3 है. इस स्थिति में 1 और 3 आपके बेसिक लकी नंबर्स हैं. अब जिन अनेक अंकों वाले नंबर्स के अंकों का जोड 1 या 3 आता है, ऐसे सभी नंबर्स आपके लिए लकी साबित होंगे. जैसे कि 1234 इस नंबर के अंकों का जोड 1+2+3+4 = 10 आता है. 10 = 1+0 = 1. इसलिए 1234 आपक एक लकी नंबर है.
जब RTO से आपको उपलब्ध नंबरों की सूचि दी जायेगी, तब आपको यह देखना चाहिए कि उपलब्ध नंबरों में से कौनसे नंबर्स के अंकों का जोड़ आपके मूलांक या भाग्यांक जितना हैं. फिर उन नंबर्स की एक सूची बनानी चाहिए.
उदाहरण के लिए मान ले कि उपलब्ध सिरीज के अंक 2000 से 2999 हैं. अब इस सीरिज में आपके लकी नंबर्स हैं: 2001, 2008, 2010, 2017, 2019, 2026, 2028 …….. 2080, 2082, 2089, 2091, 2098.....2100, 2107 … 2800, 2802 …… 2998 आदि. ऐसी सूची बनाने का बाद उसमें जो नंबर आपको अच्छा लगता हो, आपको उसे चुनना चाहिए.
छांटी हुयी सूचि में से नंबर चुनते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस नंबर को चुनने जा रहें हैं, वह प्रभावी लगता हो और याद रखने में आसान हो. जैसे कि ऊपर दिए गए नंबरों में 2001, 2008, 2080, 2100, 2800 आदि नंबर्स प्रभावी भी लगाते हैं और याद रखने में आसान भी हैं.
नबर के पहले जो सीरिज के अक्षर और अंक होते है, (जैसे कि MH12 आदि) उसका विचार करने की जरुरत नहीं हैं.
- अपना मूलांक और भाग्यांक जाने
- अंकशास्त्र: कौनसा अंक अच्छा? कौनसा अंक बुरा?
- आपका मूलांक, भाग्यांक और उनके अनुसार आपका लकी करीअर
- केस स्टडी: राहुल गांधी
- अपने नाम का स्पेलिंग बदलने से पहले अच्छी तरह सोच लें!