-महावीर सांगलीकर
Numerologist & Graphologist
8149703595
हिटलर की जन्मतारीख में कई विशेषताएं है. इस तारीख का अंकशास्त्र के अनुसार विश्लेषण करने पर पता चलता है कि अंकशास्त्र उसे अच्छी तरह लागू होता है.
जन्मतारीख: 20 अप्रैल 1889
मूलांक: 2, भाग्यांक: 5, नामांक: 11/2
जन्मवर्षांक 26/8
A D O L F H I T L E R
1 4 6 3 6 8 9 2 3 5 9 = 56 =11=2
हिटलर का मूलांक 2 है, और भाग्यांक 5 है. यह दोनों अंक एक दुसरे के विपरीत है विसंगत है. फिर भी दोनों अंकों में कुछ समान बातें हैं. हिटलर में इन दोनों अंकों के समान गुणदोषों का अस्तित्व दिखायी देता है. 5 अंक प्रचंड बुद्धिमत्ता से सम्बंधित है, और 2 अंक भी बुद्धिमत्ता से सम्बंधित है. हिटलर का अनुमानित बुद्ध्यांक (IQ) 125 से 140 था, जो यूरोपीय औसत बुद्ध्यांक से कई मात्रा में जादा था. (यूरोपियन लोगों का औसत बुद्ध्यांक 100 के लगभग है).
मूलांक 2 और भाग्यांक 5 के समान गुण, जो हिटलर में दिखाई देते हैं: प्रचंड बुद्धिमत्ता, आकलन शक्ति, झटपट निर्णय लेने कि क्षमता, लोगों पर प्रभाव डालने कि शक्ति, लोकसंग्रह, संभाषण और भाषण कला, पेंटिंग और कला में रूचि, चंचल स्वभाव आदि. आप जानते ही होंगे कि हिटलर एक अच्छा पेंटर भी था. एक और विशेष बात यह है कि 2 और 5 यह दोनों अंक पुस्तकें पढना और लेखन से सम्बंधित है. हिटलर पुस्तकें पढ़ने का शौकीन था और उसकी एक निजी लायब्ररी भी थी. उसने 9 पुस्तकें लिखी, जिसमें Mein Kampf यह उसकी जीवनी (Autobiography) है.
जिसके चार्ट में कोअर नंबर्स में 2, 3, 5 इन अंको में से दो या जादा अंक हो, उसके कई लव्ह/ सेक्च्युअल अफेअर्स होने की सम्भावना होती है, और उनका जादातर प्रेम विवाह होता है. हिटलर के कोअर नंबर्स में मूलांक 2, भाग्यांक 5, नामांक 2 और सोल अर्ज नंबर 3 है, साथ ही उसके Adolf इस नाम का नामांक भी (First Name Number) 2 था! उसके कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबध थे, और जीवन के अंतिम काल में उसने अपनी प्रेमिका से विवाह किया.
2 और 5 यह दोनों अंक डिप्रेशन से भी सम्बंधित है. हिटलर बचपन से ही एक डिप्रेसड व्यक्ति था. डिप्रेशन के इलाज के लिए उसपर समय समय पर सायकोथेरपी का प्रयोग किया गया था. हिटलर के डिप्रेशन की झलक उसके सिग्नेचर में भी दिखाई देती है.
अब हम हिटलर के जन्म वर्ष के बाए में सोचेंगे. अंकशास्त्र के अनुसार जन्मवर्ष के अपने गुणदोष होते हैं, और वह मूलांक और भाग्यांक का सहायक होता है. हिटलर का जन्म 1889 में हुआ था. (वर्षांक 8). इस साल के अंकों का जोड 26 होता है. 26 यह विनाश का अंक माना गया है. इस अंक में अंक 8 के दुर्गुण बड़े पैमाने पर पाए जाते है. साथ ही 1889 इस साल के सभी अंक (1, 8, 9) बलवान और वर्चस्ववादी है. अब चूं कि वर्षांक 8 हिटलर के मूलांक 2 से पुरी तरह सुसंगत है, और भाग्यांक से अच्छी तरह सुसंगत है, 1889 इस वर्ष के गुण और दोषों का हिटलर पर बड़ा प्रभाव पड़ा.
हिटलर की मौत 30.4.1945 के दिन हो गयी. विशेष बात यह है कि इस तारीख के अंकों का जोड 26 आता है!
अब हम हिटलर के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं में 2 और 5 इन अंकों का स्थान देखेंगे.
12.9.1919 के दिन हिटलर जर्मन वर्कर्स पार्टी का सदस्य बन गया. यह उसके राजनितिक जीवन की शुरुआत थी. इस तारीख के अंकों का योग है 32=3+2=5. (भाग्यांक). सदस्यता नंबर 555! (भाग्यांक 5 तिन बार).
11.11.1923 जर्मन सरकार के विरोध में क्रान्ति के लिए हिरासत में. 11=1+1=2 (मूलांक)
29.6.1921 के दिन हिटलर नाझी पार्टी का अध्यक्ष बन गया.
29=2+9=11=1+1=2 (मूलांक)
3.1.1933 के दिन हिटलर जर्मनी का चान्सलर बन गया. इस तारीख के अनोम का योग 20, 20=2+0=2 (मूलांक)
2 ऑगस्ट 1934 के दिन हिटलर जर्मनी का तानाशाह बन गया. (मूलांक)
1.9.1939 दुसरे विश्व युद्ध की शुरुआत. इस तारीख के अंकों का योग 32=3+2=5 (भाग्यांक).
29 अप्रैल 1945 के दिन हिटलर ने अपने बंकर में अपनी प्रेमिका इवा ब्राऊन से शादी की. 2+9=11=1+1=2 (मूलांक).
यह भी पढिये:
- अंकशास्त्र के अनुसार मार्गदर्शन
- मूलांक 1 जन्मदिन 1, 10, 19, 28)
- मूलांक 2 जन्मदिन 2, 11, 20, 29)
- मूलांक 3: जन्मदिन 3, 12, 21, 30
- मूलांक 4: जन्मदिन 4, 13, 22, 31
- अपना मूलांक और भाग्यांक जाने
- अंकशास्त्र: कौनसा अंक अच्छा? कौनसा अंक बुरा?
- क्या 13 नंबर अनलकी है? 13 नंबर का रहस्य (भाग 1)
- शक्तिशाली मास्टर नंबर्स 11, 22, 33, 44 आदि
