गुरुवार, 24 जनवरी 2019

शक्तिशाली मास्टर नंबर्स 11, 22, 33, 44 आदि

© महावीर सांगलीकर
Numerologist, Graphologist
8149703595


अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 11 या 22  तारीख पर हुआ है, या आपकी पूरी जन्मतारीख का जोड 11, 22, या 33 होता है, तो आप एक भाग्यवान व्यक्ति है. क्यों कि यह अंक मास्टर नंबर्स हैं, और मास्टर नंबर्स आपको अपार क्षमता देते हैं. 

सभी मास्टर नंबर्स 1 से 9 इनमें से किसी भी अंक से जादा शक्तिशाली होते है. इसका कारण यह है कि मास्टर नंबर में एक ही अंक दो बार आता है, इसलिए मास्टर नंबर में उस अंक के गुणों की शक्ति दुगुनी होती है, और मास्टर नंबर के अंकों को जोड़ने पर जो नंबर मिलता है, उसके गुण भी उस मास्टर नंबर में होते हैं. जैसे कि 11 इस मास्टर नंबर में 1 यह अंक दो बार आने से 1 इस अंक की शक्ति दुगुनी हो गयी, और 11 = 1+1 =2, इसलिये मास्टर नंबर 11 में अंक 2 के गुण भी होते हैं.    

जन्मतारीख के अलावा आपके नाम में भी मास्टर नंबर हो सकते हैं. यह मास्टर नंबर नामांक (पूरे नाम के अक्षरों की अंकों में कीमत), सोल अर्ज नंबर (पूरे नाम के A, E, I, O, U इन स्वरों की अंकों में कीमत), पर्सनॅलिटी नंबर (पूरे नाम के व्यंजनों की अंकों में कीमत), आपके नाम (First Name) की अंकों में कीमत इस रूप में हो सकते हैं.  इसी प्रकार आपके नाम का पहला अक्षर K या V हो, तो वह भी मास्टर नंबर होता है. (K = 11/2,  V =22/4). 

नाम के आधार पर निकाले जाने वाला मास्टर नंबर 11, 22, 33 या इससे भी बडा यानि 44, 55, 66, 77, 88, 99 आदि हो सकता है). 

जिनके जन्म तारीख में या नाम में मास्टर नंबर होता है, वह व्यक्ति एक महान व्यक्ति बनने की क्षमता रखता है. 

मैं नें देखा है कि कई ऐसे अति महान व्यक्ति हो गए हैं, जिनके चार्ट में एक से जादा मास्टर नंबर्स थे. (दो, तिन या उससे भी जादा मास्टर नंबर्स!). उदाहरण के तौर पर मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में लिखूंगा. उनकी जन्मतारीख 19.02.1630 थी. इस तारीख के अंकों का जोड 22 आता है. उनके शिवाजी इस नाम की अंकों में कीमत 33 आती है. (S=1, H =8, I =9, V =4, A =1, J =1, I =9, जोड 33). इसी प्रकार उनके SHIVAJI SHAHAJI BHOSALE इस नाम की अंकों में कीमत 88 है. इस प्रकार उनके चार्ट में 22, 33 और 88 यह 3 मास्टर नंबर्स दिखायी देते हैं.

इसी प्रकार अमरिका के स्वतंत्रता युद्ध के सेनानी और पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंग्टन इनका जन्म 22 तारीख को हुआ था, और उनके  GEORGE WASHINGTON इस नाम का नामांक 88 है और पर्सनॅलिटी नंबर 11 है.

विख्यात वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन, निकोला टेसला, अल्बर्ट आईनस्टाईन, डॉ. विक्रम साराभाई; महान गणिती श्रीनिवास रामानुजन, अंतरीक्ष में जानेवाला पहला मानव युरी गागारीन, अंतरीक्ष में जानेवाली पहली महिला वॅलेंटीना तेरेश्कोवा, हिमालय के एव्हरेस्ट शिखरपर सबसे पहले पहुंचने वाले एडमंड हिलरी और शेरपा तेनजिंग, चांद पर उतरने वाला पहला मानव नील आर्मस्ट्रॉंग, स्वतंत्र भारत के महान सेनापति सॅम मानेकशा आदि सबके चार्ट में एक से जादा मास्टर नंबर्स थे.

धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में भी गुरु नानक, स्वामी विवेकानंद, ओशो, आदि कईयों के चार्ट में एक से जादा मास्टर नंबर्स थे. आज के जानेमाने स्पिरिच्युअल मास्टर सदगुरु वासुदेव जी के चार्ट में भी दो मास्टर नंबर्स है.  
जरुरी नहीं कि महान बनने के लिए आपके चार्ट में एक से जादा मास्टर नंबर्स हो. आपके चार्ट में केवल एक ही मास्टर नंबर हो और आप उसके गुणों को अपने अंदर विकसित करते हैं, तो आप भी एक महान व्यक्ति बन सकते हैं. 

मास्टर नंबर्स की विशेषताओं के बारे में मैं अलग से लिखूंगा.

यह भी पढें: 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Posts